Breaking News

कांग्रेस अमृतसर शहरी के प्रधान पर पुलिस में एफआईआर दर्ज

शिवानी के घर के बाहर खड़ा मिट्ठू मदन।

अमृतसर, 4 अक्टूबर:कांग्रेस के जिला प्रधान सौरभ मदान उर्फ मिट्ठू के खिलाफ पार्टी की पंजाब पीसीसी डेलीगेट शिवानी शर्मा की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। शिवानी शर्मा ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को सौरभ मदान अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ उनके घर पहुंचे। शिवानी ने कहा- सौरभ मदान ने मेरे साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की। विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया गया। घर के बाहर रखे गमले भी तोड़ दिए और घर में काम करने वाली महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया।

थाना मकबूलपुरा पुलिस ने शिवानी के बयान के आधार पर BNS की चार धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी इस मामले में जिला प्रधान सौरभ मदान का कोई बयान सामने नहीं आया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गांधी जयंती स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाई गई:इंडिया गेट छेहरटा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

एन.सी.सी. कैडेटों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित अमृतसर, 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *