Breaking News

पंजाब सरकार में कथित भ्रष्टाचार की जांच सीबीआईकरेगी : हाईकोर्ट ने FIR दर्ज कर 2 महीने में रिपोर्ट मांगी

अमृतसर, 5 अक्टूबर : पंजाब सरकार के कार्यों की जांच को लेकर सीबीआई की एंट्री हो गई है। पंजाब सरकार में सरकारी टेंडर, ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत कई मामलों में कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी को जांच सौंप दी। कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले में केस दर्ज कर 2 महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। कोर्ट ने इसे गंभीरnप्रकृति का मामला माना है। यह मामला ई डी की ओर से डीजीपी गौरव यादव को भेजी उन चिट्ठियां से जुड़ी है, जिनमें केंद्रीय जांच एजेंसी ने कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में FIR दर्ज करने की मांग की थी।

पुलिस की ओर से FIR दर्ज नहीं किए जाने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा।ई डी का दावा है कि, उसकी जांच में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी टेंडर, नीतिगत फैसलों, लाइसेंस और सरकारी मंजूरियों को प्रभावित करने के आरोप सामने आए। एजेंसी ने जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी चेंज ऑफ लैंड यूज से जुड़े मामलों में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

ई डी ने नितिन गोहल, रियल एस्टेट कारोबारी अजय सहगल, सुरेश कुमार बजाज और अन्य लोगों के नाम अपनी जांच में सामने आने की बात कही है। एजेंसी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े संपर्कों का भी जिक्र किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान

अमृतसर, 2 अक्टूबर:कांग्रेस ने पंजाब में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जालंधर कैंट से विधायक परगट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *