
अमृतसर,5 अक्टूबर : कांग्रेस नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिविल लाइन ने फ्रॉड के मामले में पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की। यह केस बस्सी के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज है।बस्सी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के पार्षदों ने थाने
के बाहर धरना दिया। इस दौरान पार्षद थाने के अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें खींचकर थाने से बाहर निकाल दिया।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला भी धरने में पहुंचे। हंगामे के बीच थाने का दरवाजा भी बंद कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, दिनेश बस्सी को थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह मामला BNS की धारा 318(4) और 61(2) के तहत दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश बस्सी गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की तैयारी में थे। इससे मामले की जांच प्रभावित हो सकती थी।पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि दिनेश बस्सी गवाहों को डराने-धमकाने की कोशिश कर जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इन्हीं कारणों के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News