Breaking News

परगट सिंह ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की

अमृतसर,5 अक्टूबर:पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए परगट सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा- राहुल गांधी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। पंजाब और वहां के लोगों के हित के प्रति उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अटूट संकल्प के लिए मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने लिखा- नई ऊर्जा और हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता की सामूहिक शक्ति के साथ, हम कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पंजाब का बेहतर भविष्य बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

परगट सिंह प्रधान बनाए जाने के बाद अभी तक दिल्ली में ही डटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हर उस नेता से मुलाकात की, जिनका किसी न किसी तरह से पंजाब से कनेक्शन है। माना जा रहा है कि इसके जरिए वह पार्टी के भीतरी विरोधियों के लिए दिल्ली दरबार का रास्ता बंद कर रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आखिरी वक्त में हुआ सियासी उलटफेर : परगट सिंह को कमान सौंप दीं

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह के साथ राहुल गांधी की फाइल फोटो। अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *