
अमृतसर, 6 अक्टूबर(राजन): डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि दीवाली/गुरुपर्व के अवसर पर पटाखों की बिक्री के लिए जिला अमृतसर में अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाने हैं। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति 8 से 10 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक अपनी अर्जियां जिले के सभी सेवा केंद्रों में जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के भीतर प्राप्त होने वाली अर्जियों की जांच की जाएगी तथा नियमों के अनुसार योग्य पाए गए आवेदनों में से अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रॉ 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर के कमरा नंबर 168, मीटिंग हॉल में निकाला जाएगा।
दलविंदरजीत सिंह ने इच्छुक व्यक्तियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय के भीतर अपनी अर्जियां सेवा केंद्रों के माध्यम से जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री और लाइसेंस से संबंधित सभी निर्धारित नियमों एवं शर्तों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट amritsar.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News