
अमृतसर, 8 अक्टूबर:कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने अमृतसर पहुंचकर श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए।3 अक्टूबर को राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है। परगट सिंह कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से परगट सिंह सीधे गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट खुद उनकी कार ड्राइव करते नजर आए। परगट सिंह ने कहा कि 66 आज वह श्री दरबार साहिब में शुकराना करने के लिए आए हैं। आज राजनीति का दिन नहीं है, मैं राजनीति जरूर करूंगा, लेकिन एक-दो दिन बाद करूंगा।

परगट सिंह ने अमृतसर में सभी धर्मों के धर्मस्थलों श्री दुर्गियाना मंदिर, वाल्मीकि तीर्थ पर माथा टेका। इस दौरान उनके साथ समूह लीडरशिप मौजूद रही। साथ ही उनके इस पूरे प्रोग्राम में कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी भी मौजूद रहे। इसके बाद वह डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेरे के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात भी की।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News