Breaking News

पाइपलाइन की मरम्मत के कारण अमृतसर के 10 सीएनजी स्टेशनों की आपूर्ति रहेगी प्रभावित

अमृतसर, 15 अक्टूबर(राजन):गुजरात एनर्जी लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव छापा राम सिंह स्थित गुरु राम दास अस्पताल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की निर्माण गतिविधियों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मुख्य स्टील गैस पाइपलाइन की मरम्मत की जानी है। इस कारण अमृतसर के 10 सीएनजी स्टेशनों पर गैस की आपूर्ति 15 अक्टूबर 2026 को रात 8 बजे से 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे तक प्रभावित रहेगी।

प्रभावित होने वाले सीएनजी स्टेशनों में निहाल्स पेट्रो वर्ल्ड (हयात होटल के निकट), ढींगरा फिलिंग स्टेशन (मजीठा रोड बाईपास के निकट), हर्षा ऑटोमोबाइल्स (क्रिस्टल चौक के निकट), फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन (वेरका चौक), एस्स पी फिलिंग स्टेशन (खुर मनियां गांव, अटारी रोड), ढिल्लों एचपी (बाईपास, लोहारका रोड), पुरी फिलिंग स्टेशन (हुकम सिंह पुल के निकट), क्राउन फिलिंग स्टेशन (एयरपोर्ट रोड, एएच-1 होटल के निकट), शारदा फ्यूल प्वाइंट (सुल्तानविंड रोड) तथा ऑटो फिलर्स (लाहौरी गेट के निकट) शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, उक्त अवधि के दौरान घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

इसके अतिरिक्त, सीएनजी की उपलब्धता के लिए गुरु मेहर पेट्रो जंक्शन (मल्लियां), भुल्लर फिलिंग स्टेशन (रईया), हाईवे फिलिंग स्टेशन (जंडियाला), रामपाल फिलिंग स्टेशन (अजनाला), गुडविल स्टेशन (कथूनंगल) तथा काज फिल एंड फ्लाई (तरनतारन हाईवे) स्थित डॉटर बूस्टर स्टेशन चालू रहेंगे।

आम जनता एवं सीएनजी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों में गैस भरवाने तथा यात्रा की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट हत्याकांड- पंजाब बंद, स्कूल- बाजार नहीं खुले : एस एच ओ सस्पेंड, डीएसपी पर कार्रवाई की सिफारिश

अमृतसर लॉरेंस रोड में दुकान को बंद करवाते हुए लोग। अमृतसर, 15 अक्टूबर:एंटी ड्रग एक्टिविस्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *