Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोगों की टिकटें फर्जी निकलीं : सभी हिरासत में लिए, शारजाह जाने की तैयारी में थे

अमृतसर,16 अक्टूबर:अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली उड़ान से सफर करने पहुंचे 16 लोगों की टिकटें फर्जी निकली। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि टिकटें कहा से तैयार की गई थीं और इसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान इन 16 लोगों की टिकटों को लेकर शक हुआ। फिलहाल, जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

टिकट कहा से आए और इन्हें किसने तैयार किया

जांच का मुख्य बिंदु यह है कि इन लोगों के पास कथित तौर पर फर्जी टिकट कहा से आए और इन्हें किसने तैयार किया था। इसके अलावा, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या सभी 16 लोगों ने एक ही जगह से टिकट हासिल किए थे या इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क काम कर रहा था।

जांच के बाद जानकारी आने की संभावना है

एयरपोर्ट पर सामने आए इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि टिकटें किसने तैयार की थीं और इस मामले की जांच जारी है। जांच के बाद पूरी जानकारी आने की संभावना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दिवाली और भगवान वाल्मीकि पर्व पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जाएं: अन्य त्योहारों पर भी पटाखे चलाने की समय सीमा निर्धारित;सिर्फ़ ग्रीन पटाखे बेचे और फोड़ेंगे

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मैडम पल्लवी मिश्रा। अमृतसर, 15 अक्टूबर(राजन):अमृतसर की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मैडम पल्लवी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *