
अमृतसर, 17 अक्टूबर :पंजाब सहित देश के पांच राज्यों में आगामी 2027 के शुरुआती महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां.तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुट गया है। पंजाब में आयोग की टीम 27 व 28 अक्टूबर को आएगी। मुख्य चुनाव आयोग ने अपने दौरे से पहले कुछ अधिकारियों की टीमें राज्य में रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहले ही भेज दी हैं जो कि अलग-अलग जिलों में चुनाव की तैयारियों के संबंध.में रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।
आयोग का यह अंतिम और शीर्ष स्तरीय दौरा 15 दिसंबर तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर के बाद आयोग पंजाब में विधानसभा चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान किसी भी समय कर सकता है।
चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। आयोग की ये टीमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच , मतदाता सूची के अपडेशन, मतदान केंद्रों प न्यूनतम सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News