Breaking News

कृषि विभाग की केमिकल फैक्ट्री में छापेमारी, कृषि ग्रेड यूरिया खाद के 4,000 बैग जब्त:एफ.आई.आर. दर्ज, दो व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर, 17 अक्टूबर(राजन): अमृतसर जिले में कृषि ग्रेड की सब्सिडी वाली यूरिया खाद के दुरुपयोग और अवैध रूप से अन्य कार्यों में इस्तेमाल को रोकने के लिए विभिन्न फीड फैक्ट्रियों तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों की लगातार कृषि विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत 16 अक्टूबर  को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और जी.एस.टी. इंटेलिजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बल्ल कलां, मजीठा रोड स्थित मृदुल केमिकल्स के परिसर में छापेमारी की। इस दौरान कृषि में इस्तेमाल होने वाली यूरिया खाद के लगभग 4,000 बैग जब्त किए गए। जब्त की गई यूरिया खाद हिंदुस्तान फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड तथा कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित है।

कार्रवाई के दौरान जी.एस.टी. इंटेलिजेंस की टीम ने संबंधित औद्योगिक इकाई के कार्यालय रिकॉर्ड की भी जांच की और आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।

इस मामले में डी.एस.पी. यादविंदर सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई देर रात तक जारी रही और इस मामले में अब तक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की आगे की जांच जारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जी.एस.टी. इंटेलिजेंस की टीम से  गगन बहल,  प्रशांत जोशी (सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर),  नवदीप सिद्धू, अमरिंदर सिंह (इंटेलिजेंस ऑफिसर) तथा कृषि विभाग के अधिकारी  उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सी एम पंजाब के ओएसडी राजबीर घुम्मन पर ED ने जालंधर में केस दर्ज किया

ओएसडी राजबीर घुम्मन। अमृतसर,13 अक्टूबर:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन पर ED …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *