Breaking News

खेलां वतन पंजाब दियां-2026: राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं रग्बी प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अमृतसर, 18 अक्टूबर(राजन): पंजाब सरकार एवं खेल विभाग पंजाब द्वारा खेलां वतन पंजाब दियां-2026 के अंतर्गत अमृतसर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं रग्बी प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले करवाए गए। ये प्रतियोगिताएं 23 अक्टूबर तक जारी रहेंगी।

जिला खेल अधिकारी अमृतसर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीरंदाजी के मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम तथा रग्बी के मुकाबले खालसा कॉलेज और खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में करवाए जा रहे हैं।

आज खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  तरुण वालिया, स्पोर्ट्स यूथ प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार गुरु नानक स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के दौरान जगजीत सिंह सैकी, विधानसभा क्षेत्र ईस्ट के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता, ने अपने साथियों सहित शिरकत की। इस अवसर पर वरिष्ठ तीरंदाजी खिलाड़ी लेफ्टिनेंट कर्नल श्री गुरपाल सिंह धंजू भी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।

रग्बी प्रतियोगिताओं के परिणाम

अंडर-14 लड़कों के फाइनल मुकाबले में अमृतसर की टीम ने पहला, मानसा की टीम ने दूसरा तथा कपूरथला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-21 लड़कों के सेमीफाइनल में कपूरथला की टीम ने अमृतसर को 12-7 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फरीदकोट की टीम ने संगरूर को 24-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में फरीदकोट की टीम ने कपूरथला को 29-7 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में फरीदकोट ने पहला, कपूरथला ने दूसरा तथा अमृतसर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के परिणाम

तीरंदाजी में लड़कों एवं लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 तथा 31-40 आयु वर्गों में कंपाउंड एवं रिकर्व स्पर्धाओं के मुकाबले करवाए गए।

लड़कियों की कंपाउंड स्पर्धा के परिणाम:

– अंडर-14: जपजी कौर (संगरूर) ने पहला, हशवी जिंदल (पटियाला) ने दूसरा तथा जसकीरत कौर (श्री मुक्तसर साहिब) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
– अंडर-17: जैरीत कौर (पटियाला) ने पहला, किवनूर कौर (अमृतसर) ने दूसरा तथा हरअजीज कौर (फाजिल्का) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
– अंडर-21: मनजोत कौर (संगरूर) ने पहला, प्रनीत कौर (पटियाला) ने दूसरा तथा मनरूप कौर (पटियाला) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
– आयु वर्ग 21-30: असमत (श्री मुक्तसर साहिब) ने पहला, सुजाता (पटियाला) ने दूसरा तथा प्रिया (संगरूर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कों की कंपाउंड स्पर्धा के परिणाम:

– अंडर-14: एकमजोत सिंह (मानसा) ने पहला, प्रभनूर सिंह (श्री मुक्तसर साहिब) ने दूसरा तथा अनमोलप्रीत सिंह विर्क (अमृतसर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
– अंडर-17: नवदीप सिंह (पटियाला) ने पहला, धनंजय (फाजिल्का) ने दूसरा तथा निहाल सिंह (संगरूर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
– अंडर-21: समरदीप सिंह (फिरोजपुर) ने पहला, नवजोत सिंह (मानसा) ने दूसरा तथा अमरिंदर सिंह (मानसा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
– आयु वर्ग 21-30: उदय कंबोज (फाजिल्का) ने पहला, संगमप्रीत सिंह बिसला (पटियाला) ने दूसरा तथा हरप्रीत सिंह (श्री मुक्तसर साहिब) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एशियन गेम्स में जीएनडीयू  के निशानेबाजों ने लहराया तिरंगा:आशी चौकसी और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीते सिल्वर मेडल

अमृतसर, 28 सितंबर(राजन):जापान के आइची-नागोया में चल रहे 2026 एशियन गेम्स में गुरु नानक देव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *