
अमृतसर,18 अक्टूबर:पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अमृतसर द्वारा स्थानीय डी ए वी स्कूल हाथी गेट में जल संरक्षण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रिंसिपल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा मुख्य वक्ता के रूप में जल संरक्षण कार्य करता जगमोहन सिंह गिल रहे इस अवसर पर क्षेत्र संस्थान प्रमुख जिला अमृतसर पी एन शर्मा , कचरा प्रबंधन प्रमुख रमन शर्मा , महिला शक्ति कार्यकर्ता मनजीत कौर थिन्द, सह महिला प्रमुख रीना कश्यप और स्कूल के अध्यापक गण भी हाजिर थे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को लेकर सभी वक्ताओं ने अपने -अपने विचार प्रकट किए। सभी ने पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए सभी तरह के उचित कदम उठाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News