
अमृतसर,18 अक्टूबर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे। उनका 20 दिन में यह दूसरा दौरा होगा। वह मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गुरदासपुर जाएंगे, जहां पर विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे, फिर संगरूर में गुलजार के घर पहुंचेगे।
मानसा में मेडिकल स्टोर संचालक ने 13 अक्टूबर को नशे
का विरोध करने पर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी
थी। इसके ठीक दो दिन बाद 15 अक्टूबर की रात को श्री
हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के माड़ी पन्नवां गांव में ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर विक्रमजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जबकि, गुलजार सिंह ने 8 सितंबर को कीटनाशक पीकर
आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने मरने से पहले कहा था- मैंने मंत्री हरपाल सिंह चीम को गांव में चिट्टा बिकने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे धमकाया गया ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
Amritsar News Latest Amritsar News