Breaking News

कार हटाने के विवाद को लेकर युवक की हत्या: 2 भाइयों ने तलवार से सिर और गर्दन पर किए वार

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। 

अमृतसर, 19 अक्टूबर:कार हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर दो भाइयों ने युवक पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी ने कहा कि विवाद सुबह पड़ोसियों से कार साइड में करने के लिए कहने से शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़ गया।

मृतक की पत्नी ने बताया रात में सूचना मिली कि उनके पति की हत्या कर दी गई है। मृतक विक्की गिलवाली गेट इलाके में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था, जो मूलरूप से बटाला का रहने वाला था। उसकी एक बेटी 5 साल और दूसरी 7 साल की है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक सीसीटीवी फुटेज जब्त की। जिसमें तलवारों से हमला करने की फुटेज सामने आई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कृषि विभाग की केमिकल फैक्ट्री में छापेमारी, कृषि ग्रेड यूरिया खाद के 4,000 बैग जब्त:एफ.आई.आर. दर्ज, दो व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसर, 17 अक्टूबर(राजन): अमृतसर जिले में कृषि ग्रेड की सब्सिडी वाली यूरिया खाद के दुरुपयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *