
अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने सेहत विभाग के अधिकारियों को नए क्षेत्र अलाट करने की आदेश जारी किए हैं। जारी किए गए आदेशों के अनुसार सीएसओ मलकीयत सिंह को वाॉल्ड सिटी की वार्डो को छोड़कर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था , मैकेनिकल रोड स्वीपिंग दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र, एंटी मलेरिया का अतिरिक्त चार्ज, सीएसओ रंजीत सिंह को वाॉल्ड सिटी की सभी वार्ड की सफाई व्यवस्था,सीएसओ जितेंद्र पाल सिंह बब्बर को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, भगता वाला डंप, कैटल पाउंड, स्वच्छ भारत मिशन का अतिरिक्त चार्ज, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय गिल को आउटर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, डॉग स्टेरलाइजेशन का अतिरिक्त चार्ज, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल डोगरा को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की आयूसी कंपनी को दी गई वार्डों की सफाई व्यवस्था, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मैकेनिक रोड स्वीपिंग, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को ईस्ट विधान सभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 18 से लेकर 26 तक वार्डों की सफाई व्यवस्था, ईस्ट विधानसभा क्षेत्र की मैकेनिक रोड स्वीपिंग, कैटल पाउंड, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिंदरपाल सिंह को ईस्ट विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 27 से लेकर 35 नंबर वार्ड की सफाई व्यवस्था और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रमन कुमार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की थ्री आर कंपनी को दी गई वार्डों की सफाई व्यवस्था का कार्य दिया गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News