
अमृतसर,22 अक्टूबर :अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर के PA मनिंदर सिंह पर दुकानदार अश्वनी कुमार (43) से मारपीट और हमले का आरोप लगा है। घटना 17 अक्टूबर को रामबाग चर्च के सामने स्थित मार्केट में हुई। अश्वनी के मुताबिक, वह सामान खरीदने पहुंचे थे, तभी सुच्चा सिंह, उसके बेटे राणा, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट की और हरप्रीत सिंह ने किरच से उनके पेट के दाईं ओर दो वार किए। घायल अश्वनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अश्वनी ने आरोप लगाया कि उसने सुच्चा सिंह को 4.50 लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते हमला किया गया।
पुलिस ने सुच्चा सिंह, राणा, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और मनिंदर सिंह की तलाश की जा रही है
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News