Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट का मुद्दा विधानसभा में उठाया :कहा,पहले से देरी में चल रहे इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाया जाए

विधानसभा सेशन  के दौरान बोलते हुए विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता।

अमृतसर,23 अक्टूबर(राजन गुप्ता): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पंजाब विधानसभा सेशन में किए गए प्रश्न काल के दौरान हॉल बाजार  स्थित कैरो मार्केट आधुनिक मल्टी स्टोरी पार्किग स्टैंड का मुद्दा उठाया। विधायक डॉ गुप्ता द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में लोकल बॉडी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट प्रगति अधीन है। इस प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम अमृतसर के अधिकारियों ने बताया है कि इस पार्किंग  स्टैंड प्रोजेक्ट में पावर कॉम के ट्रांसफार्मर, हाई टेंशन पावर कॉम की तारे, ट्यूबवेल और सुलभ टॉयलेट सेट बना हुआ था। जिसे हटाने में समय लग गया है। मंत्री ने कहा कि 15  दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विधानसभा सेशन  के दौरान बोलते हुए विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा किए गए प्रश्न का जवाब लोकल बॉडी मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दिए जाने के उपरांत विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस आधुनिक पार्किंग स्टैंड के आसपास अमृतसर शहर की महत्वपूर्ण कमर्शियल मार्केट है। इस प्रोजेक्ट का रास्ता सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर भी जाता है। लोगों की सहुलत और ट्रैफिक समस्या ठीक करने के लिए यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा हो जाना चाहिए था।इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2023 को शुरू किया गया था। यह प्रोजेक्ट 21 महीने के भीतर पूरा किया जाना था। किंतु इतना लंबा समय भी जाने के उपरांत  भी यह प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम अमृतसर को इस प्रोजेक्ट को लेकर दूसरे विभागों से कोई दिक्कत थी तो इसको लेकर मुझे बताया जाता तो दूसरे विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इसका जल्द से जल्द करवाया जा सकता था।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बैंस द्वारा बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट को 15 दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। क्या मंत्री साहब बताएंगे कि अगर यह प्रोजेक्ट 15 दिसंबर  तक पूरा नहीं किया गया तो प्रोजेक्ट के ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पर लोकल बॉडी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को 15 दिसंबर 2026 तक पूरा करवा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर वह खुद प्रत्येक सप्ताह रिव्यू करते रहेंगे। मंत्री बैंस ने कहा कि अगर यह प्रोजेक्ट 15 दिसंबर तक पूरा नहीं होता तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी की दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई, कॉलोनियों को ढहाया गया

अमृतसर, 22 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *