Breaking News

मोदी सरकार के शासन में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास: भाजपा की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न, कई दिग्गज भी हुए शामिल

अमृतसर, 23 अक्तूबर(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी भाजपा अमृतसर शहरी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष व भाजपा अमृतसर के प्रभारी राकेश राठौर, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, सह प्रभारी व पूर्व मेयर पठानकोट अनिल वासुदेवा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

कार्यकारिणी का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित कर तथा वंदेमातरम गान के साथ किया गया। मंच का संचालन जिला महासचिव सरबजीत सिंह शंटी व गौतम अरोड़ा द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने स्वागती भाषण देकर बैठक का आगाज किया| बैठक की शुरुआत में नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राण गवाने वाले योद्धाओं व प्रभु चरणों में विलीन हो चुके भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आत्मिक शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दी। 

श्वेत मलिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष  राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में फैलाए गए नशे के जाल, अपराधियों व माफिया को दिए जा रहे संरक्षण, आप नेताओं किए जा रहे घोटालों आदि को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को तथ्यों सहित विस्तृत जानकारी दी। 

सुखमिंदर सिंह पिंटू ने भगवंत सरकार के विरुद्ध पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया।डॉ. राम चावला ने बैठक में पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं के जयघोष के साथ पास करवाया। अनिल वासुदेवा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष पेश की। राजेश हनी ने पिछले दिनों संगरुर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की रूप रेखा तथा वहां पेश किए गए प्रस्तावों पर हुई चर्चा उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष पेश की। मोहित महाजन ने नशा मुक्ति यात्रा की विस्तृत रिपोर्ट उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष पेश की।

 राकेश राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ हैं। केंद्र की मोदी सरकार समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं तथा केंद्रीय योजनाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध तथा कार्यरत्त है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट का मुद्दा विधानसभा में उठाया :कहा,पहले से देरी में चल रहे इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाया जाए

कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को 15 दिसंबर तक पूरा करवा दिया जाएगा: मंत्री हरजोत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *