
अमृतसर, 23 अक्टूबर(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से संबंधित बी.ए./बी.एससी. प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 नवंबर, 2026 से शुरू हो रही हैं।
परीक्षा विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. कमलेश गुलेरिया ने बताया कि जिन निजी परीक्षार्थियों ने कोई प्रायोगिक विषय लिया हुआ है, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे 2 नवंबर, 2026 से पहले https://collegeadmissions.gndu.ac.in/loginNew.aspx पर लॉग-इन करके अपनी प्रायोगिक परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र और समय संबंधी जानकारी डाउनलोड कर लें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News