
अमृतसर, 20 नवंबर:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को फिर चुन लिया गया है। उन्हें लगातार छठी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रघुजीत सिंह विरक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, गुरबख्श सिंह खालसा को जूनियर उपप्रधान और गुरप्रीत सिंह झब्बर को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी समिति के 11 सदस्य भी चुने गए। इनमें दो महिला सदस्य भी शामिल हैं।

अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में शुक्रवार को हुए चुनाव से पहले प्रधान पद के उम्मीदवार का चयन करने का अधिकार शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को सौंपा गया था। जागीर कौर के नाम पर सहमति नहीं बनने के बाद धामी को दोबारा मौका दिया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News