Breaking News

दादी को अंतिम विदाई देकर लौटे सांसद अमृतपाल : अब असम जेल रवाना; 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर अमृतसर लाया गया था

अमृतसर,21 नवंबर:पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हो गए। पंजाब पुलिस उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट लेकर पहुंची, जहां से उन्हें वापस असम ले जाया जाएगा।

अमृतपाल की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 13 दिन बाद 21 नवंबर को पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में किया गया। परिवार ने अमृतपाल के शामिल होने के लिए अंतिम संस्कार टाल दिया था। अमृतपाल को शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया था, जहां उन्हें सेफ हाउस में रखा गया। शनिवार सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंचने के बाद उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी में गांव ले जाया गया।

यहां वह करीब एक घंटे परिवार के साथ रहे। इसके बाद दादी की अंतिम यात्रा में ट्रॉली पर सवार होकर शामिल हुए। अंतिम संस्कार स्थल पर समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए । उनके पिता तरसेम सिंह ने मुखाग्नि दी।

अमृतपाल को दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी। आने-जाने, पुलिस एस्कॉर्ट, ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 10 लाख 4 हजार 896 रुपये खर्च हुए, जिसे परिवार ने जमा कराया अमृतपाल अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अजनाला थाने पर हमले के मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें NSA के तहत हिरासत में लिया गया था | NSA की अवधि खत्म होने के बाद अप्रैल 2026 में उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया और वह अजनाला केस में जेल में हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पर्यावरण नियमों के लगातार उल्लंघन पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मैसर्स अमर कलर कैम इंडिया की पूरी औद्योगिक इकाई को किया सील

अमृतसर, 20 नवंबर(राजन):पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने पर्यावरण नियमों का लगातार उल्लंघन करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *