Breaking News

ED ने 3 आईपीएस , 1 आईएएस -1पीसीएस अफसर को तलब किया: इनमें पुलिस कमिश्नर और एसएसपी शामिल; 2 रिटायर्ड अफसर भी बुलाए

अमृतसर, 22 नवंबर:इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने निलंबित डीआईजी  हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के 7 सेवारत और रिटायर्ड अधिकारियों को समन जारी किए हैं। इनमें आईएएस , आईपीएस और पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एजेंसी इन अधिकारियों के भुल्लर के सहयोगी कृष्णु शारदा से कथित संबंधों की जांच कर रही है। शारदा को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन अधिकारियों को किया तलब

ED ने सभी अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय.में पेश होने के लिए कहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव एवं 2000 बैच के आईएएस  अधिकारी कुमार राहुल को सोमवार को बुलाया गया है। फरीदकोट डिवीजन के कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर पीसीएस  अधिकारी आनंद सागर शर्मा को 25 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं कोऑर्डिनेशन विभाग की स्पेश सेक्रेटरी एवं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी नीरू कात्याल.गुप्ता और फाजिल्का के एसएसपी  गगन अजीत सिंह को 26 नवंबर को बुलाया गया है। वहीं, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर एवं 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी स्वपन शर्मा को.27 नवंबर को ED कार्यालय में पेश होना है।

दो रिटायर्ड अधिकारियों को भी समन भेजा

ED ने दो रिटायर्ड अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें 2005 बैच के अधिकारी रहे गुरप्रीत सपरा को 26 नवंबर और 2004 बैच के अधिकारी रहे अरुण सेखड़ी को 25 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। सपरा जालंधर के कमिश्नर रह चुके हैं, जबकि सेखड़ी फरीदकोट, फिरोजपुर और जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर रह चुके हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दादी को अंतिम विदाई देकर लौटे सांसद अमृतपाल : अब असम जेल रवाना; 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर अमृतसर लाया गया था

अमृतसर,21 नवंबर:पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *