Breaking News

भाजपा नेता जगमोहन राजू ने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़े पर करोड़ो रुपयो  का घोटाला करने के आरोप नगर निगम पर लगाए

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू।

अमृतसर, 23 नवंबर (राजन): भाजपा नेता और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू ने नगर निगम अमृतसर पर शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा एकत्रित करने पर करोड़ों रुपयो  का कथित तौर पर घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। जगमोहन राजू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निगम अमृतसर में पूरे शहर की सभी 85 वार्ड की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, सफाई व्यवस्था और कूड़े की प्रोसेसिंग करने के लिए एक कंपनी  को अक्टूबर 2025 में लगभग 98 करोड़ रुपयो  का टेंडर 2 साल के लिए अलाट  किया था। उस कंपनी द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा एकत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब एक कंपनी को पूरे शहर की सफाई व्यवस्था का ठेका दे दिया गया किंतु इसी बीच ही नगर निगम अमृतसर द्वारा और 2 कंपनियों को भी लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत का शहर की सड़कों की मैकेनिक स्वीपिंग का ठेका अलाट कर दिया गया।

जगमोहन सिंह राजू ने आरोप लगाया कि यहां भी काम समाप्त नहीं हुआ, इसी बीच जुलाई 2026 को एक और कंपनी को शहर की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और प्रोसेसिंग करने का लगभग 39.9 करोड़ रुपए की लागत का ठेका अलॉट कर दिया गया। जबकि पहले से ही एक कंपनी को सफाई व्यवस्था और कूड़ा कलेक्शन का 98 करोड़ रुपयो की लागत का ठेका दे दिया गया था। इसके बावजूद इसके बाद तीन और कंपनियों को शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा कलेक्शन का ठेका देकर नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपयो  का कथित तौर पर घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत फंड आते हैं। नगर निगम द्वारा इसका कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया है।

भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू ने आरोप लगाया कि यह चारों ठेके नगर निगम के मेयर और नगर निगम कमिश्नर की मंजूरी से दिए गए हैं। इसके अलावा जिस पहली कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और कूड़े की प्रोसेसिंग का ठेका दिया गया था। इसका लगातार भुगतान किया जा रहा है। जबकि उस कंपनी द्वारा एकत्रित किए जा रहे कूड़े की प्रोसेसिंग तो शुरू भी नहीं की गई किंतु प्रोसेसिंग का भुगतान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम के मेयर, नगर निगम कमिश्नर और कंपनियों के बिल बनाने वाले नगर निगम अधिकारी जिम्मेदार है। यह एक बहुत बड़ी जांच का विषय है। कैसे-कैसे चार कंपनियों को शहर की सफाई व्यवस्था का ठेका दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ठेका दिया गया, उन ठेका में टेंडर की शर्तों को भी दरकिनार किया गया। कॉन्ट्रैक्ट की कंडीशन के अनुसार भी ठेके अलाट नहीं किए गए हैं, यह भी एक जांच का विषय है।

जगमोहन और राजू ने कहा कि इसकी जांच करने के लिए उन्होंने चीफ विजिलेंस कमिश्नर ऑफ़ भारत सरकार,चीफ विजिलेंस ऑफिसरऑफ अर्बन डेवलपमेंट सेंटर गवर्नमेंट और ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन पंजाब सरकार को पत्र जारी कर दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एक्सियन  भलिन्दर  सिंह तरक्की पाकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर बने

अमृतसर, 20 नवंबर: नगर निगम अमृतसर के एक्सियन  भलिन्दर  सिंह तरक्की पाकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सिविल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *