Breaking News

नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस के नजदीक बना कूड़े का डंप रंजीत एवेन्यू के लोगों को दे रहा प्रतिदिन कड़ी मुश्किल

आज रात लगी कूड़े के डंप में आग का दृश्य। 

अमृतसर, 23 नवंबर: रंजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुख्य ऑफिस से मात्र 50 फीट की दूरी पर बन गया कूड़े का डंप लोगों को प्रतिदिन कड़ी मुश्किल में डाल रहा है। आए दिन इस कूड़े के डंप में आग लग जाती है। आग लग जाने से रंजीत एवेन्यू सी और डी ब्लॉक में जहरीला धुआं फैल जाता है। जिससे इन दोनों ब्लॉकों में रहने वाले लोग और कमर्शियल जगह पर आने वाले लोगों को भारी परेशानियों में से गुजरना पड़ता है। जहरीले धुआ के फैल जाने से लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल आ जाती है। इस जहरीले धुएं से इस डंप के आसपास रहने वाले लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर को इस डंप से निजात दिलाने के लिए कोई उचित कदम उठाने चाहिए। विशेष कर फिलहाल इस डंप के पास एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रहनी चाहिए ताकि आग लगने पर तुरंत काबू पाया जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाई गुरदास लाइब्रेरी में ‘अमृतसर 450: दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी’ आयोजित;उप-कुलपति करेंगे लोक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

अमृतसर, 23 नवंबर(राजन):पवित्र शहर अमृतसर की स्थापना के 450वें वर्ष को समर्पित गुरु नानक देव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *