
अमृतसर, 23 नवंबर:’जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026′ को लेकर तीसरी बार बैठक नहीं हो पाई। इस मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी नहीं पहुंची। इसके बाद सरकार की ओर से गठित सिख तालमेल कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की माहिर कमेटी से बातचीत करने की अपील की है। कमेटी ने कहा कि कानून में जो भी कमियां या एतराज हैं, उन्हें आपसी बातचीत से दूर किया जा सकता है।
इसके लिए कमेटी के सभी सदस्य माहिर कमेटी के साथ बैठकर विचार-विमर्श करने को तैयार हैं। अब 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमृतसर के सर्किट हाउस में बैठक के लिए चौथी बार न्योता भेजा गया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News