Breaking News

बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान से; पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई 40 किलो हेरोइन व अफीम पंज गराईया सीमा चौकी से बरामद की

भकना कला निवासी निर्मल सिंह सोनू स्मगलर ने मंगवाई थी खेप
पुलिस द्वारा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू


अमृतसर, 21 अगस्त(राजन):अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार तड़के बी एस एफ के साथ संयुक्त अभियान में थाना रमदास अंतर्गत भारत पाक सीमा चौकी पंज गराईया से पाकिस्तान तस्करों द्वारा भेजी गई 40 किलो हेरोइन तथा 180 ग्राम अफीम  बरामद की।


एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बरामदगी  की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, कुछ राउंड गोलियां चलाई गईं, क्योंकि पाकिस्तानी तस्करो द्वारा इस खेप को सीमा पार से  यहां पर भेजा गया था । एक लंबा प्लास्टिक पाइप भी जब्त किया गया है। एसएससी ग्रामीण  गुरमीत सिंह खुराना  के अनुसार  पुलिस को सूचना मिली थी भकना कला निवासी निर्मल सिंह सोनू नामक स्मगलर ने पाकिस्तान से खेप मंगवाई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस तथा बी एस एफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर इस खेप को पकड़ लिया गया। एसएसपी गुरलीन सिंह खुराना के अनुसार खेप मंगवाने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक स्कूटी तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। अभी सर्च अभियान जारी है।पुलिस द्वारा केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

 

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में आम आदमी पार्टी सरपंच के कातिल शूटर सहित सात गिरफ्तार

रायपुर में पकड़े गए दोनों शूटर। अमृतसर,12 जनवरी:अमृतसर में आम आदमी पार्टी  के सरपंच जरमल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *