Breaking News

एक सदी से पुराने ढाब खटीका स्थित जनाना अस्पताल को 15 वर्षों बाद फिर मिली ‘संजीवनी ‘, डिप्टी सीएम सोनी व मेयर रिंटू ने रेनोवेशन के बाद डॉक्टरों तथा मशीनरी के साथ अस्पताल का किया शुभारंभ

शहर वासियों को अस्पताल में 24×7 घंटे मिलेंगी संपूर्ण सुविधाएं : सोनी


अमृतसर,13 नवंबर(राजन): अंदरून शहर के ढाब खटीका स्थित एक सदी से पुराने जनाना अस्पताल को 15 वर्षों के उपरांत फिर ‘संजीवनी’ मिल गई है। नगर निगम के इस अस्पताल में पिछले लगभग 15 वर्षों से मशीनरी तथा डॉक्टरों की कमी के कारण अक्सर बंद ही रहता था। पंजाब सरकार के सेहत विभाग द्वारा लगभग 2.75 करोड़ रुपयों  की लागत से इस अस्पताल की रेनोवेशन करवा तथा मशीनरी उपलब्ध करवा दी गई है। जिससे अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को संपूर्ण सुविधाएं मिलेगी।

इसका शुभारंभ आज डिप्टी सीएम ओपी सोनी व मेयर करमजीत सिंह रिंटू द्वारा किया गया। ओपी सोनी ने कहा कि अब इस अस्पताल में शहर वासियों को संपूर्ण सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहां कि सेहत विभाग द्वारा अस्पताल की रेनोवेशन तथा मशीनरी दे दी गई है।  उन्होंने कहा कि अस्पताल को डॉक्टरों की विशेष टीम मुहैया करवा दी गई है। इसके साथ-साथ यहां पर मरीजों के सुविधाओं के लिए और भी तरह की जरूरत होगी, वह भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। सोनी ने कहा कि अस्पताल लोगों की सेवा के लिए 24×7 घंटे उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर चरणजीत सिंह ने कहा कि इस अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ मेडिकल, गायनी, सर्जन डॉक्टर भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कुछ ही दिनों में आर्थो तथा डेंटिस्ट डॉक्टर भी उपलब्ध हो जाएंगे। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीमों के अलावा जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन अरुण कुमार पप्पल, नगर निगम  वाटर सीवरेज सब कमेटी के चेयरमैन पार्षद महेश खन्ना तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

पंजाब बजट:महिलाओं को 1000 महीना, रजिस्ट्रेशन बैसाखी पर:  7 नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा क्रांति पर 3500 करोड़ खर्च होंगे

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। अमृतसर, 8 मार्च:पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *