Breaking News

करियाना स्टोर के मालिक को गोलीं मार हत्या करने वाला एएसआई गिरफ्तार

अमृतसर,13 दिसंबर (राजन): गत रात्रि खूह भल्ले वाला इस्लामाबाद क्षेत्र निवासी संजय आनंद जो अपने घर के बाहर ही करियाना स्टोर चलता था, की पंजाब पुलिस में  तैनात एएसआई राजेश कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा आज एएसआई  राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि  राजेश कुमार का मृतक संजय आनंद के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिस पर गत रात्रि  शराब के नशे में राजेश कुमार ने गोली मारकर संजय आनंद की हत्या कर दी थी। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। राजेश कुमार थाना सुल्तानविंड में तैनात था,राजेश कुमार का पिता पंजाब पुलिस में डीएसपी रिटायर हुआ है।

About amritsar news

Check Also

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने दो आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

अमृतसर, 23 अगस्त (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *