Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

शहर की जनता से किए सभी वादे पूरे किए : मेयर करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर 19 दिसंबर(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने उत्तरी  विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 12 प्रोफेसर कॉलोनी एवं वार्ड नंबर 13 फतेह सिंह एवेन्यू  के आसपास गलियों  और सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
मेयर रिंटू ने कहा, ‘हमने शहर के लोगों से किए सभी वादों को पूरा किया है।  उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए हैं, जिसमें आधुनिक स्ट्रीट लाइट, हर गली, हर मोहल्ला रोशन किया गया है।  मेयर रिंटू ने कहा कि हमने शहर के पुराने सीवरेज सिस्टम की मरम्मत की है और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर के हर वार्ड में नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने शहर के सौंदर्यीकरण का अच्छा काम किया है जो भविष्य में भी जारी रहेगा।  मेयर रिंटू ने कहा कि शहर के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर पार्षद  प्रियंका शर्मा,  रितेश शर्मा, मैडम सुल्ताना, राणा संधू, संतोष कुमारी, जे.ई.  दरबारा सिंह, भूपिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह जस्सी आदि उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *