Breaking News

भूमि विभाग की टीम ने नगर निगम जमीन पर किया जा रहा कब्जा हटाया, कब्जा धारकों द्वारा पिछले कई दिनों से किया जा रहा था निर्माण

अमृतसर,13 अप्रैल(राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप रिशी के आदेशानुसार एस्टेट अफसर  धर्मेन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में भूमि विभाग की टीम ने दुबुर्जी क्षेत्र में एक छप्पड़   जो सूख चूका है, पर लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था, को डिच मशीन के माध्यम से हटा दिया गया है। चारदीवारी को हटाते वक्त वहां पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लग पड़े। भूमि विभाग की टीम द्वारा जब उनसे जमीन के कागजात मांगे गए तो लोगों द्वारा कागजात नहीं दिखाए। टीम द्वारा दो ओर से निर्माण गिराकर अपना कब्जा ले लिया गया। धर्मेंद्रजीत सिंह ने  ‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस’ को बताया कि उक्त तालाब के अवैध कब्जे को हटाने के भूमि विभाग द्वारा डिप्टी कमिश्नर को जमीन की निशानदेही के लिए अनुरोध पत्र भेजा जाएगा और निशानदेही  के बाद इसकी उचित प्रक्रिया को लागू कर नगर निगम द्वारा जमीन की फेंसिंग की जाएगी।

कार्रवाई की वीडियो

About amritsar news

Check Also

शहर से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के लिए अलाट किए गए टेंडर को स्टे करने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने किया डिसमिस

अमृतसर,12 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *