Breaking News

हर सिख मॉडर्न लाइसेंसी हथियार रखने की कोशिश करें : जत्थेदार हरप्रीत सिंह

अमृतसर,23 मई (राजन):श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा है कि हर सिख मॉडर्न लाइसेंसी हथियार रखने की कोशिश करे। उन्होंने मीरी-पीरी के संस्थापक गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरुता गद्दी दिवस पर संगत के नाम जारी संदेश में  कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने चार युद्ध लड़े और चारों ही जीते। अब वक्त आ गया है कि सिख बाणी पढ़कर बलवान हों और हर सिख शस्त्रधारी बने। उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद सिंह का मीरी- पीरी का संदेश
आज भी कारगर है। सिखों को नवीनतम गतका,तलवारबाजी, तीरंदाजी का अभ्यास करने के साथ गुरुओं का नाम जपना चाहिए। स्वर्ण मंदिर  में गुरु हरगोबिंदसाहिब का गुरुता गद्दी दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि हर सिख को  लाइसेंसी मॉर्डन हथियार लीगल तरीके से रखने की कोशिश करनी चाहिए। समय इसी तरह का है और हालात भी ऐसे ही हो चुके हैं।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि नशा घर तबाह कर रहा है। नशे से दूर रहने का एक ही तरीका है कि हम सभी गुरबाणी की तरफ झुकें और गुरुओं को याद करे। 

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 129 डीएसपी/एसीपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर; 18अप्रैल तक करनी होगी जॉइनिंग

अमृतसर,17 अप्रैल:पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य में सरकार ने 129 डीएसपी/एसीपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *