अमृतसर,15 अगस्त (राजन): नगर निगम ऑटो वर्कशॉप में पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन के पंजाब महासचिव आशू नाहर की ओर से स्वतंत्रता दिवस समागम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। हरदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम सफाई सेवक शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा निगम प्रशासन उनके साथ खड़ा है। समय-समय पर सफाई यूनियन को आ रही समस्याओं का हल भी निगम स्तर पर पहल के आधार पर करवाया जाता है। पंजाब महासचिव आशु नाहर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई सेवक मेयर करमजीत सिंह रिंटू के दिशा निर्देशों पर पूरी तरह से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए सफाई सेवक आगे भी पूरी तरह से कार्यरत रहेंगे। इस अवसर पर ऑटो वर्कशॉप इंचार्ज व सहायक मेडिकल अधिकारी डॉ रमा, ऑटो वर्कशॉप यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार राजू, सचिव राज कल्याण, अशोक हंस, दीपक सभरवाल , सुखविंदर सिंह वल्ला , राजेश कुमार सेवादार, साजन खोसला, विक्रम भट्टी, पदम भट्टी, पदम भट्टी , सिकंदर, संजू और अन्य मुलाजिम उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें