
अमृतसर,3 अक्टूबर (राजन): इस साल नगर निगम ने सिर्फ पांच जगह और अमृतसर कमिश्नरेट की पुलिस ने सात जगहों पर रावण दहन अनुमति दी है । हैरानी की बात है कि इस लिस्ट में रणजीत एवेन्यू और ट्रीलिमय मॉल के पास होने वाले कार्यक्रम के लिए दशहरा कमेटियों ने परमिशन ही नहीं ली।
नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से मिली
जानकारी अनुसार इस साल पुलिस कमिश्नरेट को सिर्फ 7 दशहरा कमेटियों की तरफ से ही परमिशन के लिए लिखा गया था। जिनमें दुर्ग्याणा मंदिर, माता भद्रकाली ग्राउंड, पुराना नारायण गढ़ छेहर्टा, टिब्बा ग्राउंड राम नगर कालोनी, लक्ष्मी विहार दशहरा ग्राउंड, डीआर एनक्लेव और टेलिफोन एक्सचेंज कटड़ा शेर सिंह में ही दशहरा कमेटियों को रावण दहन की अनुमति दी गई है। अगर इनके अलावा कहींऔर बिना आज्ञा रावण दहन किया जाता है तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। नगर निगम की ओर सेटेलीफोन एक्सचेंज कटरा शेर सिंह कुछ तंग क्षेत्र होने के कारण इसकी अनुमति नहीं दी गई और डीआर एनक्लेव का क्षेत्र निगम हद से बाहर पड़ता है।
2018 की दुर्घटना के बाद से सख्त है
अमृतसर प्रशासन 2018 में रावण दहन से पहले शहर में 3 से 4 दर्जन जगहों पर रावण दहन किया जाता था। इसके लिए सख्त नियम भी नहीं थे, लेकिन 2018 में जोड़ा फाटक क्षेत्र में रावण दहन के समय हुई बड़ी दुर्घटना के बाद से ही नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट इसे लेकर काफी सख्त है। बिना जांच पड़ताल किसी को भी रावण दहन की अनुमति नहीं दी जाती।
सत्ता बदलने से बदला दशहरा
अमृतसर में इस साल सत्ता बदलाव का असर भी दशहरे पर दिख रहा है। अगर करोना काल को छोड़ दिया जाए तो बीते 10 सालों से रणजीत एवेन्यू और बीते 5 साल ट्रीलियम मॉल के करीब भव्य दशहरा समारोह आयोजित किया जाता था। लेकिन इस बार सत्ता में परिवर्तन क्या हुआ, दोनों में एक से जगह भी दशहरे पर रावण दहन का आयोजन ही नहीं किया जा रहा।पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने त्योहारों के मद्देनजर लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। बीते कुछ सालों से पंजाब के अंदर आतंकी गतिविधियों को हवा दी गई है। बीते कुछ समय में बॉर्डर के करीब मिले आर डी एक्स और रणजीत एवेन्यू में सब इंस्पेक्टर की गाड़ी को उड़ाने की साजिश के चलते भी पुलिस सतर्क है। पुलिस कमिश्नर ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर लोगों को अंजान वस्तु दिखाई देती है या किसी व्यक्ति पर शक होता है तो तुरंत 112 या 97811-30666 पर संपर्क करें। ऐसा करके किसी भी अनहोनी को होने से रोका जा सकता है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर