
अमृतसर, 6 अक्टूबर (राजन):सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक नेता को पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस आप नेता की शह पर लड़की के कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। नाबालिग लड़की ने पुलिस के सामने पेश होकर शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आप नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आज अदालत में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना अमृतसर जिले के मजीठा इलाके की है। गिरफ्तार किए गए आप नेता का नाम प्रीतपाल सिंह बल और उसके साथी का नाम राजबीर सिंह है। प्रीतपाल सिंह बल आम आदमीपार्टी की मजीठा ब्लॉक इकाई का प्रधान है। 15 साल की लड़की की ओर से मजीठा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, वह तरनतारन में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। इसी दौरान तरनतारन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात टीचर धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला के उसकी मां के साथ अवैध संबंध बन गए। इसकी वजह से उनके घर में कलेश रहने लगा। परिवार ने जब समझाना चाहा तो मां ने घर छोड़ दिया और उसे अपने साथ लेकर मजीठा आ गई।धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला मजीठा का ही रहने वाला है। मजीठा में उसकी मां ने बिल्ला के घर के पास ही किराए पर मकान ले लिया।लड़की की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला ने कई बार उससे भी अश्लील हरकतें की। जब उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की तो उसने बिल्ला को रोकने की बजाय उल्टा उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इससे बिल्ला की हिम्मत बढ़ती चली गई।
मां के सामने फाड़े कपड़े
लड़की के अनुसार, धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला के घर आम आदमी पार्टी की मजीठा ब्लॉक इकाई के प्रधान प्रितपाल सिंह बल का के आना-जाना था। कुछ दिन पहले ही बिल्ला ने सबके सामने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगा।लड़की का आरोप है कि उसके साथ यह सब प्रितपाल सिंह बल और उसके साथी राजबीर सिंह रोड़ी की शह पर की जा रही है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News