Breaking News

रंगला पंजाब बनाने की बात करने वाली आप सरकार गैंगस्टरों को पालने वाली सरकार बनी: गौतम अरोड़ा

अमृतसर,12 सितंबर(राजन):भारतीय जनता युवा मोर्चा अमृतसर के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टर कल्चर तथा नाजायज हथियारों के खुलेआम इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि तरनतारन में रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी गुरजंट सिंह की उसकी दुकान में घुसकर की गई हत्या पंजाब में भगवंत सरकार द्वारा फैलाई गई अराजकता का स्पष्ट प्रमाण है।
गौतम अरोड़ा ने कहा कि जब से पंजाब में भगवंत मान सरकार बनी है तब से प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है। प्रदेश में अपराधियों द्वारा खिलाडियों की हत्याएं, व्यापारियों से फिरौतियाँ मांगने की घटनाएं, डकैतियाँ, लूटपाट आदि की घटनाएं आम हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास राज्य का गृह विभाग है और भगवंत मान पुलिस को काम नहीं करने दे रहे। रोज़ाना पुलिस अधिकारीयों के तबादले पर तबादले किए जा रहे हैं। ऐसे में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। जेलों में बंद नशा तस्कर जेल के अंदर बैठ कर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। पंजाब सरकार प्रदेश में बहने वाले नशे के दरिया पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। रोज़ाना नशे से नौजवानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। नौजवान युवतियों की नशे में टल्ली होने की वीडियोज़ सोशल मीडिया और मीडिया में सामने आ रही हैं।गौतम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में खालिस्तानी गुरपत्वंत सिंह पन्नू का हाथ है, यह पन्नू ने मीडिया के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है। इससे यह बात स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पंजाब को काले दौर में धकेलने की साजिश के तहत पन्नू के साथ मिलकर पंजाब का माहौल खराब करने पर तुली हुई है। भगवंत मान पंजाब तथा पंजाब वासियों को राम भरोसे छोड़ कर खुद अन्य राज्यों की सैर करने में व्यस्त हैं। भगवंत मान स्टेजों पर डांस करते फिर रहे हैं और राज्य की जनता गैंगस्टरों के हाथों मारी जा रही है। गौतम ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में पंजाब का क्या होगा, यह सोचने का विषय है?

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग: अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं

अमृतसर,10 जुलाई:कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई।तीन दिन पहले ही कैफे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *