
अमृतसर,19 दिसंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा एक्सईएन सिविल अधिकारियों के क्षेत्र तब्दील किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार एक्सईएन भलीन्दर सिंह को साउथ और नॉर्थ जोन, एस एस मल्ली को वेस्ट और सेंट्रल जोन, कुलजिंदर सिंह को ईस्ट जोन, हरप्रीत सिंह को बीआरटीएस प्रोजेक्ट, एनओसी जारी करने अधिकार अलॉट किए गए हैं। इसके साथ 46 करोड़ के सड़क के प्रोजेक्ट का कार्य एक्सईएन भलीन्दर सिंह तथा एस एस मल्ली देखेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें