Breaking News

डॉ बलवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

अमृतसर,7 जनवरी (राजन): विधायक डॉ  बलबीर सिंह ने आज बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल  बनवारीलाल पुरोहित द्वारा डॉ बलबीर सिंह को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हाजिर रहे।

मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की 10 महीने की सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्टी हो गई है। आज सुबह मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने इस्तीफे के लिए सरारी ने निजी कारण बताए हैं। हालांकि सरारी पर 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनके पी ए से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था।

पंजाब मंत्रालय के विभागों में फेरबदल

पंजाब में 10 महीनों में ही मंत्रालयों में फेरबदल किया गया है। मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा से सेहत मंत्रालय वापस ले लिया गया है। डॉ बलबीर सिंह को सेहत मंत्रालय दिया गया है। डॉ बलबीर सिंह को परिवार भलाई, मेडिकल  एजुकेशन एंड रिसर्च,  इलेक्शन विभाग भी दिए गए हैं।  इसके अलावा हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा है।

मंत्रियों के बदले गए विभागों की सूची

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवजोत सिद्धू अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले; पंजाब कांग्रेस में हलचल

नवजोत सिद्धू द्वारा पोस्ट की गई प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर। अमृतसर, 10 अक्टूबर :पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *