
अमृतसर,14 जनवरी )राजन): भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के लिए शनिवार दोपहर गांधी परिवार के सदस्य रॉबर्ट वाड्रा अमृतसर पहुंच गए हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुए वाड्रा आज शाम ही जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे। बातचीत में वाड्रा ने जालंधर से सांसद संतोख चौधरी की हार्ट अटैक से हुई मौत पर दुख जाहिर किया है।
अमृतसर लैंड हुए रॉबर्ट वाड्रा को स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने रिसीव किया। इसके बाद वह सीधा ही श्री दरबार साहिबनतमस्तक होने पहुंचे। सुरक्षा के बीच वाड्रा लोकल कांग्रेसी लीडर ही थे।दरबार साहिब में साधारण व्यक्ति की तरह माथा टेका, क्योंकि गांधी परिवार के किसी भी सदस्य को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दी जाती। श्री दरबार साहिबमें माथा टेकने के बाद वह जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।
कांग्रेस को बड़ा घाटा बताया

अमृतसर पहुंचे वाड्रा ने सांसद संतोख चौधरी के देहांत पर गहरा दुख जाहिर किया। उनका कहना था कि पंजाब व देश के साथ-साथ कांग्रेस के लिए यह बड़ा घाटा है। पूरा गांधी परिवार इस समय संतोख चौधरी के जाने से शौक में है।
राहुल ने यात्रा के लिए मेहनत की
वाड्रा ने कहा कि वह रविवार भारत जोड़ा यात्रा में भाग लेंगे। राहुल गांधी ने इस यात्रा के लिए बहुत मेहनत की है। धर्म, जाति, रंग-भेद से ऊपर उठकर देश को एक साथ जोड़ने की कोशिश राहुल कर रहे हैं। पंजाब में लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं और पंजाब में उन्हें काफी उत्साह भी मिल रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News