Breaking News

26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय में फहराया जाएगा तिरंगा: हरविंदर सिंह संधू

हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों की हुई पहली बैठक

अमृतसर,24 जनवरी(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिला पदाधिकारियों की पहली बैठक जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने जिला टीम के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस बैठक में 26 जनवरी के कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 26 जनवरी को अपने साथियों सहित भाजपा कार्यालय में होने वाले उपरोक्त कार्यक्रम में अपने साथियों सहित शामिल होने का आह्वान किया।
इसमें जिला महामंत्री सलिल कपूर, संजीव कुमार व मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, संजीव खोसला, मीनू सहगल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सचिव राजेश कुमार टोनी, श्रुति विज, मंजीत कौर थिंद, राजीव शर्मा डिम्पी, सतपाल डोगरा, विनी सोनी तथ याशिव भूटानी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांवो की सड़को को प्रीमिक्स से बनवाया जा रहा : विधायक डॉ अजय गुप्ता

सड़क बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,16 अक्टूबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *