
अमृतसर, 25 जनवरी (राजन): नगर निगम के भूमि विभाग ने इस्लामाबाद पुल के नीचे लग रही मच्छी मंडी को कुछ दूरी पर शिफ्ट कर दिया है। लैंड सुपरीटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस्लामाबाद पुल के नीचे लोगों द्वारा फहड़िया लगाकर मछली बेचने का धंधा कर रहे थे। इस जगह के साथ लगती रिहायशी कॉलोनी और वहां पर स्थित एक स्कूल द्वारा इसे हटाने की बार-बार शिकायत की जा रही थी। जिस पर आज निगम कमिश्नर के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए लैंड विभाग की टीम द्वारा इस मच्छी मंडी को कुछ दूरी पर खाली पड़ी जमीन पर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिहायशी कॉलोनी और स्कूल के नजदीक मच्छी मंडी नहीं लगने दी जाएगी।फहड़ियों को हटाते समय निगम अधिकारियों की रेहड़ी फहड़ी यूनियन के पदाधिकारियों से बहस बाजी भी हुई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News