Breaking News

हरविंदर सिंह संधू ने पासपोर्ट अधिकारी एन. के. शील से की मुलाकात

अमृतसर, 30 जनवरी(राजन):पासपोर्ट बनवाने तथा उस संबंधी अन्य परेशानियाँ झेल रहे लोगों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अमृतसर के पासपोर्ट कार्यालय के मुख्य अधिकारी एन. के. शील से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा देहाती अध्यक्ष मनजिंदर सिंह मन्ना भी उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने उन्हें जनता को पासपोर्ट से संबंधित दरपेश आ रही समस्याओं के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए उनके समाधान करने की अपील की।हरविंदर सिंह संधू ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज पंजाब से बहुत ज्यादा लोग तथा नौजवान विदेश में पढ़ाई और रोजगार के लिए जा रहे हैं और इसके लिए पासपोर्ट सबसे जरुरी दस्तावेज है और इसे बनवाने के लिए रोजाना हजारों लोग अमृतसर के पासपोर्ट कार्यालय आते हैं। जहाँ उन्हें कई तरह की दस्तावेजी समस्याओं, पासपोर्ट कार्यालय में पहुँच कर घंटों इन्तजार आदि सहित कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्याओं के बारे में पासपोर्ट अधिकारी एन. के. शील से विस्तृत बातचीत कर इनके हल के लिए अपील की गई है।पासपोर्ट अधिकारी एन. के. शील ने जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा उठाए गए प्वाइंट्स को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जल्द से जल्द हक करने का आश्वासन दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने जहर निगलकर की आत्महत्या : परिवहन मंत्री को जिम्मदार ठहराया; वीडियो सामने आने के बाद लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अस्पताल में मृतक गगनदीप सिंह रंधावा।  अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *