Breaking News

गोइंदवाल साहिब जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड,जेल सुपरिंटेंडेंट की  विभागीय जांच शुरू

अमृतसर,28 फरवरी (राजन):तरनतारन में गोइंदवाल साहिब जेल में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्ननोई गैंग
के बीच हुई गैंगवार पर पंजाब सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार ने सबसे पहले इस मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ विभागीय जांच को शुरू करवा दिया है। इतना ही नहीं, जेल में तैनात डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हरीश कुमार को सस्पैंड भी कर दिया है। डीजीपी जेल इस मामले को लेकर काफी सख्त हैं। इस मामले के बाद से ही वह अमृतसर और तरनतारन दौरे पर भी हैं। उन्होंने खुद इस घटना का नोटिस लेते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ विभागीय जांच को शुरू करवाया है। इसके साथ ही डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हरीश कुमार को सस्पैंड करने का फैसला भी उन्हीं की तरफ से लिया गया है।

दो गैंगस्टरों की मौत और 7 के खिलाफ मामला दर्ज

तरनतारन की गोइंदवाल साहिब जेल में हुई इस घटना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो चुकी है। जबकि दो अरशद खान और केशव का इलाज पीजीआई  चंडीगढ़ में चल रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *