Breaking News

संधू द्वारा विधानसभा उत्तरी के अधीन गठित नए पंचायत मंडल के अध्यक्ष व् पदाधिकारी घोषित

अमृतसर,16 अप्रैल(राजन):भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा जिला टीम का विस्तार करते हुए हरप्रताप सिंह को विधानसभा उत्तरी में नवगठित पंचायत मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्क्त किया गया है।हरविंदर सिंह संधू द्वारा पंचायत मंडल के उपाध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह, हरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजीव गिल, हरजीत सिंह, सरबजीत सिंह व मनप्रीत सिंह को, महासचिव के पद पर अनिल कुमार को, सचिव पद पर हरप्रीत सिंह, कश्मीर सिंह, अमरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, साब सिंह, हरबंस सिंह व अमरजीत कौर की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।इसके साथ ही भाजयुमों मंडल अध्यक्ष के पद पर राजन को, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नरिंदर सिंह को, माइनोरिटी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर युसफ को तथा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर राजनदीप सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। संधू ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मंडल अध्यक्ष हरप्रताप सिंह तथा उनके सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा व् लग्न से निभाते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुज सिक्का, बलदेव राज बग्गा, परमजीत सिंह बतरा, डॉ. राम चावला, सतपाल डोगरा, याशिव भूटानी, गौतम राज आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

2027 में चुनाव में हम बड़ी सफलता हासिल करेंगे:मुख्यमंत्री मान के इतने करीब से काम करने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ इतने बड़े सबूत मिले हैं:सचिन पायलट

अमृतसर, 8 अक्टूबर (राजन): पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज सचिन पायलट ने कहा, “मुझे गुरु नगरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *