Breaking News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

अमृतसर 10 मई (राजन):कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 66% हुई है । 13 मई को नतीजे आएंगे।उससे पहले एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं । एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही है।आज तक एक्सिस  माय इंडिया एग्जिट पोल में तो कांग्रेस की सरकार बन रही है।

आज तक एक्सिस  माय इंडिया

इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 122-140, भाजपा 62-80, जेडीएस 20-25 और अन्य को 03 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है।

पोल ऑफ पोल्स

इस एग्जिट पोल में भाजपा 98, कांग्रेस 99, जेडीएस 24 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी – सी एन एक्स

किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं पोल के मुताबिक, कांग्रेस 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भाजपा 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं। सर्वे 6 मई को हुआ था। इसमें 112 सीटों के 11 हजार 200 लोगों से बातचीत की गई थी।

एबीपी न्यूज-सी वोटर

कांग्रेस की सरकार सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122, भाजपा को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी सरकार कांग्रेस की। सर्वे में 73 हजार लोगों का फीडबैक है। 44% लोगों ने कांग्रेस की, 32% ने भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया। 31% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

. जी न्यूज – मैट्रिज

भाजपा की सरकार सर्वे में भाजपा को 103 से 118, कांग्रेस को 82 से 97 और जेडीएस को 28 से 33 सीटें मिलने का अनुमान। सैंपल साइज के लिहाज से यह सबसे बड़ा ओपिनियन पोल है। इसमें 224 सीटों
पर 3 लाख 36 हजार लोगों से सवाल किए गए। हर विधानसभा सीट पर 1500 लोगों से बात की गई।सरकार बनाने के लिए 113 विधायक चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय साइकिलिंग चैंपियनशिप में जी एन डी यू का शानदार प्रदर्शन; महिला वर्ग में पहला और पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया

अमृतसर, 21 नवंबर(राजन):खेलों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान को आगे बढ़ाते हुए गुरु नानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *