Breaking News

पुलिस ने 2.5 किलो हेरोइन, पिस्टल, ड्रग मनी सहित एक आरोपी किया काबू, पाकिस्तानी तस्करों से संबंध 

अमृतसर,19 मई (राजन): थाना बी डिवीजन की पुलिस ने 2.5 किलो हेरोइन, एक पिस्टल,5 राउंड और 7.40 ड्रग मनी एक आरोपी को काबू किया है। थाना बी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर  शिव दर्शन ने बताया 16 मई को पुलिस ने जोबीनजीत सिंह निवासी नौशहरा को 200 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। रिमांड दौरान पूछताछ में इससे बड़े खुलासे हुए। इंस्पेक्टर शिवदर्शन ने बताया कि एसीपी लखबीर सिंह की देखरेख में इस आरोपी द्वारा पाकिस्तान से मंगवाई गई 2.5 किलो हेरोइन चीमा कला गांव से बरामद की गई।

आरोपी से बिना लाइसेंसी पिस्टल,5 जिंदा कारतूस और ड्रग मनी भी बरामद हुई है।उन्होंने बताया कि जोवनजीत सिंह के संबंध पाकिस्तानी तस्करों से सबंध है। उन्होंने बताया कि 7.40 लाख रुपए ड्रग मनी  पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर बेची गई राशि है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है कि उसके गैंग में कौन-कौन शामिल है और हेरोइन कहा से लेकर कहा पर सप्लाई करते थे। इसमें और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को किया गिरफ्तार

अमृतसर,2 मार्च (राजन): एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर  हरप्रीत सिंह ने बताया कि रिश्वत मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *