जंडियाला गुरु में दशहरा धूमधाम से मनाया गया

जंडियाला गुरु, 24 अक्टूबर :श्री राम नवमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव जंडियाला गुरु में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए शहरवासियों को समाज की भलाई के लिए आगे आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अच्छाई कभी खत्म नहीं होती और न ही उसे छुपाया जा सकता है। हरभजन सिंह ने कहा कि दुनिया में इंसान के अच्छे कर्मों की ही प्रशंसा होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर समाज हित के लिए काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में अपने नैतिक मूल्यों को पहचानते हैं उनका नाम सदैव कायम रहता है और अन्य लोगों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में जाने जाते हैं।

इस मौके पर दशहरा कमेटी की ओर से हरभजन सिंह ईटीओ को भी सम्मानित किया गया और हरभजन सिंह के नेतृत्व में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को अग्नि भेंट की गई. राम नमवी के उपलक्ष्य में झांकियां भी निकाली गईं।इस मौके पर बाबा परमानंद जी, सुहिंदर कौर, मार्केट कमेटी गहरी मंडी के चेयरमैन सूबेदार चनाख सिंह, सतिंदर सिंह, सुनैना रंधावा, सुखविंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News