Breaking News

आप विधायक कुलवंत सिंह के घर व दफ्तरों में ई डी की रेड , अमृतसर में भी रेड जारी

रंजीत एवेन्यू में इस घर में जांच चल रही।

अमृतसर, 31 अक्टूबर :पंजाब के मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर व दफ्तरों में मंगलवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की रेड हुई है। ई डी की टीमें मोहाली के अलावा पंजाब व राजस्थान के 12 लोकेशनों पर एक साथ की गई है। इस रेड के तार नवंबर 2022 में 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए अक्षय छाबड़ा से जुड़ रहे हैं। अभी तक अधिकारियों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है कि किस मामले में यह रेड की गई है। हालांकि एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह रेड ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है। ई डी की यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की तरफ से
दर्ज नारकोटिक्स और ड्रग्स से जुड़े किसी केस के बाद मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर हुई है।

अमृतसर में शराब के ठेकेदार के घर पर रेड

 दिल्ली में हुए शराब घोटाले को लेकर परिवर्तन निदेशालय की तरफ से अमृतसर में शराब के ठेकेदार के घर पर रेड की गई। ईडी की टीम रंजीत एवेन्यू स्थित डी ब्लॉक में शराब के ठेकेदार के घर पर पहुंचे, जिसके पश्चात उन्होंने ठेकेदार से पूछताछ की। टीम अभी रिकॉर्ड खंगाल रही है।शराब का ठेकेदार सूफी वाइन ग्रुप से संबंधित बताए जाते हैं। ईडी के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। ईडी की टीम सुबह 9 बजे के करीब पहुंची थी। अभी भी यह जांच चल रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *