Breaking News

यू के में मारी विवाहिता की लाश अमृतसर पहुंची:पति ने चाकू से किया कत्ल

मृतका महक की फाइल फोटो।

अमृतसर,8 दिसंबर:गुरदासपुर की रहने वाली महक शर्मा का शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा । 2 महीने पहले पति ने चाकू मारकर महक का कत्ल कर दिया था। महक की शादी एक साल पहले हुई थी। जिसके 7 महीने बाद ही वह पति के पास यूके चली गई थी। महक की मां ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करता था। महक के साथ मारपीट की जाती थी।

ससुराल पक्ष मांग रहा था 50 लाख रुपए

महक की मां मधु बाला ने बताया की लड़का कुछ काम नहीं करता था और हमेशा उसे ही काम करने को कहता था। उसका कहना था की उसके माता-पिता ने यूके जाने का सारा खर्च किया है, इसीलिए वह ऐसे ही रहेगा। इस बारे में लड़की की मां की ओर से लड़के के परिवार से भी बात की गई लेकिन उनका भी यही कहना था कि 50 लाख जो खर्च किया है वो दे दें और अपनी बेटी वापस बुल लें।

झगड़े के बाद चाकू से किया कत्ल

महक की मां ने बताया कि दोनों में अक्सर ही झगड़ा होता था। जिस दिन कत्ल किया, उस दिन भी उसकी बेटी से बात हो रही थी। वो घर पहुंची तो दामाद ने लड़ना शुरू कर दिया और फोन बंद कर दिया। उसके बाद उन्हें नहीं पता क्या हुआ और उसके बाद इनके रिश्तेदार का यूके से फोन आया कि बेटी का कत्ल कर दिया गया है। लड़के को वहां की पुलिस ने कस्टडी में ले लिया।

ससुराल पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग

मृतक की मां ने बताया कि लड़की ने 2 बार पुलिस में शिकायत की थी लेकिन हर बार वो घर से भाग जाता था। कत्ल के बाद यहां ससुराल पक्ष की ओर से केस वापस लेने के लिया भी धमकाया जा रहा है। एंबेसी ने सरकारी खर्च पर 2 महीने बाद डेड बॉडी को भारत लाया जा सका।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 60 किलो हेरोइन बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर, 30 जून(राजन):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *