Breaking News

रंगले पंजाब की वापसी के लिए भाईचारा मजबूत करना जरूरी:धालीवाल

अमृतसर,16 दिसंबर: मुख्यमंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंजाब को सामाजिक और आर्थिक रूप से वापस अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि रंगला पंजाब के दिन लौट आएं और हर कोई खुश रहे। ये शब्द कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला में ईसाई समुदाय द्वारा बड़े दिन के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं, पीरों ने हमें बहुत अच्छा जीवन दिया है और ऐसे अवसरों पर आने वाले हम सभी लोग तभी सफल हो सकते हैं जब हम गुरुओं के बताये रास्ते पर चलेंगे।  उन्होंने कहा कि हम स्वास्थ्य और शिक्षा पर बहुत जोर दे रहे हैं।  ईसाई समुदाय भी कई क्षेत्रों में मानवता की सेवा कर रहा है।  इस मौके पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि ईसाई समुदाय अजनाला विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे स्कूलों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी ।इस अवसर पर  खुशपाल सिंह धालीवाल, आम आदमी पार्टी की महिला नेता गीता गिल, जसपाल सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष नगर पंचायत अजनाला, अजीत शाह वंजावाला, अविनाश मसीह, याकूब मसीह, रछपाल सिंह, हरप्रीत डिंपल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“आम आदमी क्लीनिक’ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे :विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने तीन आम आदमी क्लीनिक शुरू करवाए विधायक डॉ अजय गुप्ता आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *