Breaking News

छुट्टी होने पर अध्यापक ऑनलाइन विद्यार्थियों की क्लासें लगा सकते हैं

अमृतसर,7 जनवरी:पंजाब में ठंड के चलते सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री मान द्वारा ट्विटर पर इसकी जानकारी देने के उपरांत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव ने 8 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक 10वीं क्लास तक सभी स्कूलों को छुट्टी करने के आदेश जारी किया है। आदेशों  में यह भी कहा गया है कि छुट्टी होने के साथ-साथ अध्यापक ऑनलाइन विद्यार्थियों की क्लासें लगा सकते हैं। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं रेगुलर स्कूल में लगेगी। स्कूल का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा।

जारी आदेशों की कॉपी।

भगवंत मान ने ट्वीट करके लिखा– कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए पंजाब के दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया है। खराब मौसम की वजह से बच्चों की सेहत का नुकसान हो सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूल बंद करने जरूरी हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दून इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर में व्यावहारिक शिक्षण पहल की सराहना की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वागत करते हुए चेयरमैन राजीव शर्मा। अमृतसर, 3 अक्टूबर(राजन): दून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *